.

.

.

.
.

आजमगढ़ : उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता को जला कर मारने के विरोध में सड़क पर उतरे सपा नेता

धरना प्रदर्शन के दौरान सपाइयों ने योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया 

आजमगढ़ : उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता को जलाने की घटना के विरोध में शनिवार को सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और कलेक्ट्रेट चौराहे पर सांकेतिक रूप से जाम कर धरना दिया। इसके बाद आरोपितों को फांसी दिए जाने की मांग को लेकर तख्ती पर लिखे नारे के साथ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान योगी सरकार इस्तीफा दें के नारे भी लगाए जा रहे थे। चेतावनी दी कि अगर दुष्कर्म की घटनाएं नहीं रुकीं तो सपाई सड़क से संसद तक संघर्ष करने को बाध्य होंगे।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि उन्नाव में पीड़िता को रास्ते में पकड़कर तेल छिड़कर जला दिया गया। रात्रि में उसकी मौत हो गई। कहा कि योगी सरकार में दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अपराधियों में शासन व पुलिस का भय खत्म हो गया है। अपराधियों को भाजपा के नेताओं का संरक्षण मिल रहा है। पुलिस गरीबों से नाजायज तरीके से पैसा लूट रही है। हत्या, बलात्कार, छिनैती, लूट आम बात हो गयी है। बैंक दिन में ही लूटे जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में आम आदमी सुरक्षित नहीं है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment