.

.

.

.
.

कांग्रेस और विरोधी दल भ्रम फैला जनता को गुमराह कर रहे हैं -धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष,भाजपा

नागरिकता संशोधन कानून के संबंध में भाजपा ने कार्यशाला का आयोजन किया 

आजमगढ़ : नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के संबंध में शुक्रवार को रोडवेज स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस समेत तमाम विरोधी दल जनता को गुमराह करने का कार्य कर रहे हैं। उससे देशवासियों को बचाने के लिए भाजपा अपने विचार परिवार के साथ मिलकर जागरूक करेगी।
नागरिकता संशोधन कानून 2019 की सहायता से पाकिस्तान अफगानिस्तान और बांग्लादेश के हिन्दू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई धर्म के वें लोग जो अमानवीय यातनाएं झेलने के बाद 31 दिसम्बर 2014 तक भारत में प्रवेश कर लिए हैं ऐसे पीड़ितों को ही नागरिकता दी जाएगी। नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 किसी भी भारतीय की नागरिकता छीनने का कानून नहीं है। पाकिस्तान अफगानिस्तान और बांग्लादेश संवैधानिक रूप से मुस्लिम देश हैं वहां धर्म के नाम पर मुस्लिम उत्पीड़न नहीं होते। इसलिए उन्हें इस कानून में शामिल नहीं किया गया है। लेकिन कांग्रेस समेत तमाम विरोधी दल भ्रम फैलाकर देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। कांग्रेस ने भारत विभाजन की अपनी ऐतिहासिक गलती पर प्रायश्चित करने की बजाय इस कानून का विरोध करके यह एकबार फिर सिद्ध कर दिया की उसका गांधी जी के वचन, भावना और उनके दर्शन से अब कोई सम्बन्ध नहीं है । नेहरू- लियाकत समझौते के अंतर्गत जो भावना निहित रही है उसी भावना का सम्मान नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 में किया गया है यह भारत सरकार की धार्मिक कारणों से पीड़ित विस्थापितों को सुरक्षा देने की सुस्थापित नीति का अनुकरण है। लेकिन कांग्रेस और विरोधी दल के लोग मानवाधिकारों को कुचलने का काम कर रहे हैं। पार्टी के सदर जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह व लालगंज जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय की मौजूदगी में कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष विनोद राय ने किया।
कार्यशाला में क्षेत्रीय मंत्री प्रदीप शुक्ला, धनश्याम पटेल,अमित तिवारी, माधव कृष्ण त्रिपाठी, विनोद राय, जयनाथ सिंह, देवेंद्र सिंह, श्रीकृष्ण पाल, रमाकांत मिश्रा, प्रेम प्रकाश राय, शिवनाथ सिंह, श्रीकृष्ण तिवारी, हरेंद्र सिंह, माला द्विवेदी, चंडेश्वर राय, डा. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, संगीता तिवारी, दुर्गविजय यादव, ऋषिकेश दूबे, रामपाल सिंह, अजय सिंह, राधेश्याम सिंह गुड्डू, अरविद राय, अरविद जायसवाल, हरीश तिवारी, हरिप्रकाश राय, हरिवंश मिश्रा, विवेक सिंह, नन्हकूराम सरोज, संजय यादव, नागेंद्र पटेल थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment