.

.

.

.
.

आजमगढ़ : पंचायत के दौरान विधायक के सामने ही भाजपाइयों में जमकर हुई मारपीट

घायल भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ने विधायक समेत तीन लोगों के खिलाफ अहरौला थाने में तहरीर दी

अभिषेक जायसवाल उर्फ आंसू भू-माफिया किस्म के व्यक्ति हैं - अरुणकांत यादव ,विधायक 

आजमगढ़ : अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल बाजार में रविवार की देर शाम भूमि विवाद को लेकर पंचायत करने गए भाजपा के फूलपुर-पवई क्षेत्र के विधायक के सामने ही भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है जी इस दौरान जमकर मारपीट हुई। इसमें भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष व उनके भाई घायल हो गए। घायल भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ने भाजपा विधायक अरुणकांत यादव समेत तीन लोगों के खिलाफ अहरौला थाने में तहरीर दी है।
माहुल बाजार निवासी व भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुजीत जायसवाल उर्फ आंसू का भूमि को लेकर काफी अर्से से दूसरे पक्ष के सुरेंद्र गुप्त से विवाद चल रहा है। इस विवाद को हल कराने के लिए फूलपुर-पवई के भाजपा विधायक अरुणकांत यादव अपने समर्थकों के साथ रविवार की देर शाम माहुल बाजार गए थे। आरोप है कि भाजपा विधायक बात कर रहे थे कि उसी दौरान भाजपा युवा मोर्चा के गोरखपुर के क्षेत्रीय मंत्री रानू प्रताप राणा व उनके तीन-चार साथियों ने मिलकर हमला कर दिया। आरोप है की हमले के दौरान असलहे से फायरिग भी की गई, गोली मिस हो गई जिस से सुजीत बाल-बाल बच गए। इस हमले में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुजीत जायसवाल उर्फ आंसू व उनके भाई मोनू घायल हो गए। घायल अभिषेक जायसवाल उर्फ आंसू ने भाजपा विधायक अरुणकांत यादव, भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री रानू प्रताप राणा व दो अन्य के खिलाफ नामजद और चार अन्य अज्ञात के खिलाफ अहरौला थाने में तहरीर दी है। सीओ बूढ़नपुर शीतला प्रसाद पांडेय ने कहा कि पुलिस को तहरीर मिली है, जांच की जा रही है। जांच के बाद जो सही होगा उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीँ प्रकरण विधायक अरुणकांत यादव ने कहा की माहुल निवासी अभिषेक जायसवाल उर्फ आंसू भू-माफिया किस्म के व्यक्ति हैं। उसने एक अनपढ़ महिला से सौ फीट के बजाए धोखे से दो सौ फीट भूमि का बैनामा करा लिया। इतना ही नहीं माहुल के ही निवासी सुरेंद्र गुप्त व एक अन्य महिला की भी भूमि को कब्जा करने का प्रयास कर रहा था। इसी बात को लेकर उनमें विवाद चल रहा था। विवाद को लेकर रविवार की शाम को पंचायत में उन्हें भी लोगों ने बुलाया था। वे पंचायत में गए थे। इस दौरान अभिषेक उर्फ आंसू उक्त महिला को अपशब्द बोलने लगा तो पंचायत में मौजूद लोग आक्रोशित होकर उसे मारपीट  दिए। फायरिग की बात गलत है। इस झगड़े से उनका कोई वास्ता नहीं है। पुलिस जांच कर कार्रवाई करे, जो दोषी हो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment