.

.

.

.
.

आजमगढ़ : सड़क दुर्घटनाओं में दो वृद्धों की मौत

आजमगढ़ : रौनापार थाना क्षेत्र के रैचन्दपट्टी गांव में शुक्रवार की सुबह पिकअप की चपेट में आने से 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। वहीं अन्य स्थान पर अज्ञात वाहन के धक्के से घायल 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लाटघाट क्षेत्र के रैचन्दपट्टी (बालाजानी) गांव निवासी 65 द्वारिका पुत्र भूलेठ राम शुक्रवार की सुबह शौच करने खेत की ओर गया। खेत से लौटते समय बैक हो रही पिकअप की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया। मौत की खबर घर पर लगते ही कोहराम मच गया। दिपावली के दिन मृतक की पत्नी का भी निधन हो गया था। बीस दिन में परिवार में हुई दो मौत से घर के लोग रो-रो कर बेहाल हैं। मृतक को दो पुत्र व एक पुत्री है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पिकअप को कब्जे में ले लिया। मऊ जनपद के मोहम्दाबाद निवासी 70 वर्षीय बालकरन पुत्र स्व. दिलीप शुक्रवार की सुबह घर के पास दवा लेने जा रहा था। सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन के धक्के से घायल हो गया। उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान एक घंटे बाद मौत हो गई। मृतक अविवाहित था पांच भाई में दूसरे स्थान पर था।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment