निजामाबाद :आजमगढ़ : निजामाबाद तहसील क्षेत्र के कनैथा गांव में ग्राम प्रधान द्वारा बिछवाए जा रहे खड़ंजे को गांव के ही एक व्यक्ति ने विवाद करते हुए रोक दिया। मौके पर पहुंचीं एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शिनी ने दोनों पक्षों की बात सुनी। उन्होंने दोनों पक्षों में सुलह-समझौता कराते हुए वर्तमान समय के नक्शे के आधार पर खड़ंजा बिछाने की बात कही। निवर्तमान उप जिलाधिकारी निजामाबाद बागीश कुमार शुक्ला के आदेश पर क्षेत्रीय लेखपाल रामूराम, पुलिस बल व ग्राम प्रधान की उपस्थिति में चक मार्ग की पैमाइश करके मिट्टी पटाई गई थी। इस पर ग्राम प्रधान ग्रामीणों के साथ मिलकर मंगलवार को चक मार्ग पर खड़ंजा लगा रहे थे। तभी एक पक्ष ने विरोध करते हुए निर्माण को रोक दिया। विवाद की सूचना मिलते ही एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शिनी मौके पर पहुंचीं और अभिलेखों की जांच-पड़ताल की। उन्होंने कहा कि विवादित स्थान को छोड़कर आगे खड़ंजा बिछाया जाए। साथ ही वर्तमान समय का नक्शा निकालकर उसी के आधार पर खड़ंजा बिछाएं।
Blogger Comment
Facebook Comment