.

.

.

.
.

आजमगढ़: छठवीं शादी के प्रयास में लगा वृद्ध पुलिस हिरासत में

 
छठवीं शादी करने की फिराक में था वृद्ध,चार पूर्व पत्नियों ने किया विरोध  

अहरौला (आजमगढ़) : अहरौला थाना क्षेत्र के भैंसासुर गांव में एक वृद्ध अपनी छठवीं शादी करने की फिराक में लगा हुआ था। पूर्व की पत्नियों के विरोध पर पुलिस ने सोमवार को गांव में पहुंचकर आरोपित वृद्ध को हिरासत में ले लिया। वृद्ध से पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।
भैंसापुर गांव निवासी 60 वर्षीय सोमनाथ प्रजापति की पहली पत्नी की मौत के बाद उसने चार महिलाओं के साथ शादी की। वर्तमान में उसकी चार पत्नियों के अलावा नौ बच्चे भी हैं। सोमवार को उसकी तीसरी पत्नी बेबी ने अहरौला थाने पर शिकायत दर्ज कराई कि चार पत्नियों के होते हुए उसके पति छठवीं शादी करने के लिए जा रहे हैं। चार माह पूर्व इस शादी की जानकारी जब अन्य पत्नियों को हुई तो उन्होंने प्रतिरोध शुरू किया। प्रतिरोध पर उसने अपनी तीसरी पत्नी बेबी को जलाकर मारने का भी प्रयास किया। उसका पति सोमनाथ 50 वर्षीय जिस महिला से शादी करने की फिराक में लगा है उक्त महिला का नाम राशन कार्ड से लेकर अन्य रिकार्ड में भी दर्ज करवा चुका है। परिजनों के विरोध करने पर वह उक्त महिला को लेकर लुधियाना भागकर शादी करने की तैयारी कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपित पति को हिरासत में लेकर थाने पर चली आई और पूछताछ कर रही है। उधर होने वाली छठवीं पत्नी मेवाती देवी ने भी अहरौला थाने पर पहुंचकर उक्त वृद्ध की पूर्व पत्नियों के खिलाफ आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। अहरौला थानाध्यक्ष का कहना है कि अभी मामले की छानबीन की जा रही है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment