.

.

.

.
.

आजमगढ़ : भाजपा लालगंज जिलाध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत, 2022 में कमल खिलाने का संकल्प

भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, कार्यकर्ताओं का सम्मान ही मेरा सम्मान है - ऋषि कांत राय , अध्यक्ष लालगंज 

आजमगढ़ : लालगंज लोकसभा सीट से भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ऋषि कांत राय का शुक्रवार को जिले में भव्य स्वागत किया गया। शहर आगमन पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रमाकांत मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के लोहरा टोल प्लाजा के पास फूल मालाओं से उन्हें लाद दिया। जहाँ नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को सर्वोपरि बताया। स्वागत से अभिभूत जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। कार्यकर्ताओं का सम्मान ही मेरा सम्मान है। रमाकांत मिश्र ने कहा कि ऋषि कांत राय के जिला अध्यक्ष बनने से आम कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इनके नेतृत्व में आगामी विधानसभा के चुनाव में पार्टी अच्छा प्रदर्शन के साथ-साथ आजमगढ़ जिले का इतिहास भी बदलेगा। इस मौके पर सहजानंद राय, विनोद राजभर, जितेंद्र सिंह, अनिल पांडेय व अभिषेक सिंह सोनू आदि उपस्थित थे। बूढ़नपुर : भाजपा कोयलसा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह ने बूढ़नपुर चौक पर नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष का स्वागत किया। कौड़ियां बाजार में हरीश तिवारी ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। लालगंज : भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत किया। सिचाई विभाग के निरीक्षण भवन में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान 2022 में लालगंज सहित पूरे जनपद में कमल खिलाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय, नगेंद्र सिंह, ओम प्रकाश सिंह व योगेंद्र राय सहित आदि उपस्थित थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment