.

.

.

.
.

आजमगढ़ : मऊ सिलेंडर हादसे में एक और महिला की मौत,14 हुई मृतकों की संख्या

अभी भी पांच का उपचार आजमगढ़ मंडलीय अस्पताल में चल रहा है

आजमगढ़ : मऊ जनपद के वलीदपुर कांड में बुधवार को मंडलीय अस्पताल में उपचार के दौरान एक और महिला की मौत हो गई। मृतकों की संख्या अब 14 तक पहुंच गई है। अभी भी पांच का उपचार आजमगढ़ जिला अस्पताल में चल रहा है।
मऊ के मोहम्मदाबाद गोहना के वलीदपुर गांव में 14 अक्टूबर की सुबह गैस सिलिंडर विस्फोट में तेरह लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा दो दर्जन लोग घायल हो गए थे। इन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। इसमें से नौ लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसमें से एक घायल की मौत हो गई थी तथा एक को रेफर कर दिया गया था। सात का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा था। सावित्री पत्नी स्व. कतवारू कन्नौजिया गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घटना के दिन ही शाम को अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया था। आर्थिक स्थिति ठीक न होने से परिजन उसे लेकर नहीं जा रहे थे। इस बीच बुधवार को सुबह लगभग आठ बजे इलाज के दौरान सावित्री ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही मृतका की बेटी 16 वर्षीया ममता कन्नौजिया, पौत्र 10 वर्षीय सतीश पुत्र भृगुनाथ, पांच वर्षीया पौत्री भी घायल है। सभी का उपचार मंडलीय अस्पातल मे चल रहा है। इससे पूर्व घटना के दिन मृतका की बहू 30 वर्षीया सुनीता पत्नी भृगुनाथ कन्नौजिया, पौत्र 12 वर्षीय अजीत पुत्र भृगुनाथ कन्नौजिया की मौत हो गई थी। मृतक का बड़ा बेटा भृगुनाथ कन्नौजिया भट्ठे पर मजदूरी करता है। छोटा बेटा बिरजू मुंबई में रहता है। जबकि सबसे छोटा विवेक 10 वीं कक्षा में पढ़ता है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment