.

.

.

.
.

आजमगढ़: महिला मंडल जनसेवा समिति ने जो नेकी की लकीर खींची है,वह समाज के लिए संदेश है


सामाजिक संस्था महिला मंडल जनसेवा समिति का तीसरा स्थापना दिवस समारोह मनाया गया 

आजमगढ़: नेकी की दुकान के जरिए असहायों को लाभान्वित करने वाली सामाजिक संस्था महिला मंडल जनसेवा समिति का तीसरा स्थापना दिवस समारोह रोडवेज स्थित एक होटल के सभागार में मनाया गया। शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष शीला श्रीवास्तव व विशिष्ट अतिथि सरोज गिरी, हिना देसाई ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर बीते कार्यो की समीक्षा के बाद नई कार्यकारिणी का गठन कर आगे की रणनीति तैयार की गई। मुख्य अतिथि ने कहा कि महिला मंडल के सभी कार्य बहुत ही सराहनीय हैं। तीन वर्षो से नेकी की दुकान, नेकी की रसोई के माध्यम से महिला मंडल ने जो नेकी की लकीर खींची है, वह समाज के लिए संदेश है। संस्था सचिव पूनम सिंह ने कहा कि तीन वर्षों की मियाद पूरा करना उपलब्धि है। नवगठित कार्यकारिणी में अनीता द्विवेदी अध्यक्ष, मधुमिता बनर्जी उप सचिव, सुष्मिता बनर्जी उपाध्यक्ष, डा. इंदू श्रीवास्तव उपाध्यक्ष एवं अर्चना तिवारी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। विनीता सिंह, आशा सिंह, मधु गुप्ता को संरक्षक नियुक्त करते हुए शपथ दिलाई गई। आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता हिना देसाई ने कहा कि सरकार के बाद भी समाज के असहायों की मदद के लिए महिला मंडल की पहल सराहनीय है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment