.

आजमगढ़ : आकाशीय बिजली की चपेट में आये 02 की मौत , 03 घायल

आजमगढ़ : जिले में मंगलवार को हुई जोरदार बारिश के दौरान कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली कहर भी टूटा। जिसके चलते जहाँ बालक सहित दो की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
मुबारकपुर कस्बा के समौधी ईदगार में मंगलवार की दोपहर बारिश से बचने के लिए तीन युवक ईदगाह में थे। इसी बीच आकाशीय बिजली गिरने से तीनो चपेट में आ गए। जिससे एक की मौत हो गई दो झुलस गये। वहीं जहानागंज में बारिश के समय मछली पकड़ रहे दो बालक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गये। एक की मौत हो गयी। दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया।
मुबाकरपुर क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर गरज चमक के साथ तेज बारिश हुई। बाजार में मंगलवार को बंदी होने के कारण पुरा रानी मुहल्ला निवासी 19 वर्षीय मु. शाजिद पुत्र मु. जहीर, 22 वर्षीय अबुतलहा समी पुत्र मजहर हुसैन व 23 वर्षीय मु. राफे पुत्र वसीर असद दोपहर में समाधी ईदगाह की ओर टहलने गए थे। इसी बीच गरज के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। तीनो युवक बारिश से बचने के लिए ईदगाह में चले गए। ईदगाह की गुम्बद के पास खड़े थे। आकाशीय बिजली गिरने से तीनों चपेट में आकर झुलस गए। ईदगाह का गुम्बद भी छति ग्रस्त हो गया। आस पास के लोगों ने तीनो को लेकर मुबारकपुर सीएचसी पहुंचे, डॉक्टर ने मु. शाजिद को मृत घोषित कर दिया। अबुतलहा समी व मु. राफे का उपचार किया। कुछ देर बाद दोनो की स्थिति समान्य होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मृतक पांच भाई तीन बहन में छोटा वह बुनकर का काम करता था। राजस्व टीम मौके पर पहुंच की घटना की जानकारी ली।
वहीँ जहानागंज क्षेत्र के पुनर्जी गांव निवासी 12 वर्षीय विपुल राजभर पुत्र अशोक राजभर व 11 वर्षीय अवनीश राजभर पुत्र बृजेश राजभर मंगलवार की दोपहर बरहतिल जगदीशपुर गांव स्थित बड्डी ताल में कटिया लगा कर मछली पकड़ रहे थे। इसी बीच तेज बारिश शुरू हो गई। बरिश में भी दोनो बालक ताल के पास ही थे। आकाशीय बिजली गिरने से दोनो चपेट में आ कर झुलस गए। दोनो को सीएचसी जहानागंज में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने विपुल राजभर को मृत घोषित कर दिया। अवनीश की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मृतक दो भाई एक बहन में छोटा था, पिता मजदूरी करते है। घटना के बाद से परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।  

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment