पंवई थाना क्षेत्र का मामला , पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को हिरासत में लिया
आजमगढ़ : पवई थाना क्षेत्र के बागबहार गांव में रविवार की शाम बाइक पर स्क्रैच करने को लेकर दो पक्ष में विवाद हो गया। मारपीट के बाद एक पक्ष ने लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायरिंग कर दी। जिससे गांव में दहशत हो गयी। पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को हिरासत में लिया है। बागबहार गांव निवासी दिनेश बिन्द नेवी में और उनके भाई राजेश एयरफोर्स में नौकरी करते हैं। दोनों भाई घर आए थे। घर पर रविवार को टाइल्स लगाने का काम चल रहा था। टाइल्स लगाने के लिए आया राजगीर अपनी बाइक घर के बाहर खड़ा किया था। पास में खेल रही मनोज बिन्द की भतीजी पांच वर्षीया प्रतिज्ञा ने बाइक में स्क्रैच लगा दी। शाम को बाइक पर स्क्रैच लगाने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्ष में गाली गलौज होने लगी और मारपीट हो गयी। इसी बीच दिनेश ने लाइसेंसी रिवाल्वर से तीन राउंड हवाई फायर कर दिया। जिससे गांव में दहशत हो गई। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। दोनों पक्ष को हिरासत में लिया गया है।
Blogger Comment
Facebook Comment