.

.

.

.
.

गंभीरपुर : संदिग्ध हाल में घायल नवविवाहिता की मौत,दहेज़ हत्या का आरोप

आजमगढ़ : गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बेलऊ गांव निवासी एक नवविवाहिता को दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया जाने का आरोप लगा था । जिसके बाद मायके पक्ष के लागों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान उसकी रविवार की रात मौत हो गई।मृतका  के मामा ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।
कंधरापुर थाना क्षेत्र के धरसन गांव निवासी 23 वर्षीया निरंजना पुत्री बुझावन का विवाह 25 जून को गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बेलऊ गांव निवासी शुभम के साथ हुआ था। विवाहिता के मामा मनोज ने आरोप लगाया कि शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग सोने की चेन व अंगुठी की मांग करने लगे। जिसे लेकर पंचायत हुई। दूसरी बार विवाहिता की विदाई होने पर देने के लिए सहमति बनी थी। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोग निरंजना को प्रताड़ित करने लगे उसे मारपीट कर घायल कर दिए। घायलावस्था में विवाहिता को उसके मामा मनोज को बुला कर विदाई कर दी थी। उसके माता पिता मुबई में रहते हैं मामा ने घायल नवविवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने रेफर कर दिया। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उसकी रविवार की रात मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment