.

.

.

.
.

आजमगढ़: डीएम ने छात्राओं को पढ़ाया भौतिक विज्ञान

डीएम नागेंद्र प्रसाद सिंह ने  राजकीय महिला महाविद्यालय, समदी अहरौला का आकस्मिक निरीक्षण किया

आजमगढ़: जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह ने गुरुवार को राजकीय महिला महाविद्यालय, समदी अहरौला का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को फिजिक्स पढ़ाया तथा कौशल विकास मिशन की जानकारी दी। बताया कि प्रतिदिन घरेलू उपयोग में आने वाले सामानों को स्थानीय स्तर पर तैयार कर स्थानीय बाजार में बिक्री कर आर्थिक लाभ लिया जा सकता है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को जानकारी दी गई कि 38 स्वीकृति पदों के सापेक्ष आठ शिक्षिकाएं कार्यरत हैं। अभी भी भौतिक विज्ञान, इतिहास, अंग्रेजी सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षिकाओं की तैनाती नही हुई है। साफ-सफाई व्यवस्था का भी अवलोकन किया। इसके बाद छात्राओं से जिले के साहित्यकारों, नाटककारों एवं नदियों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। कुछ छात्राओं द्वारा सही जवाब दिया। उन्होंने राष्ट्रीय आजीविका मिशन, कौशल विकास मिशन, आरसेटी के बारे में विस्तार से बताया। सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं में कन्या सुमंगला योजना एवं श्रम विभाग द्वारा संचालित श्रमिकों से संबंधित विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment