.

.

.

.
.

आजमगढ़: राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ

अपने समाज में निर्धन परिवारों को चिन्हित कर उन्हें सबल बनाएंगी महासभा की महिलाएं- जिलाध्यक्ष अनीता सिंह 

आजमगढ़। राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनीता सिंह की अध्यक्षता में सिधारी स्थित एक सभागार में बैठक सोमवार को सम्पन्न हुई। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव प्रतिमा सिंहं मौजूद रहीं। इस दौरान जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अनीता सिंह ने कहा कि अपने समाज में बहुत से निर्धन परिवार है, जो उपेक्षित रह जाते है। ऐसे परिवार को चिन्हित करके महासभा की महिलाएं उनके हाथों को मजबूत बनाने का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा की प्रदेश सचिव प्रतिमा सिंह द्वारा जो भी जिम्मेदारियां हमें दी जायेगी हम उसका जी जान से निर्वहन करते हुए समाज के उत्थान के लिए कार्य करेंगे।
प्रदेश सचिव की देखरेख में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमे जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष रानी सिंह, उपाध्यक्ष रानी अनामिका सिंह, महामंत्री नीतू सिंह व अलका सिंह, संगठन मंत्री वंदना सिंह, कोषाध्यक्ष रश्मि सिंह, जिला संरक्षक पूनम सिंह और नीलम सिंह को चुना गया। नवनिर्वाचित सदस्यों मौजूद महिलाओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर सुधा सिंह, रानी सिंह, नीतू सिंह, पूनम यशपाल, नीलम आदि सहित भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रही। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment