.

.

.

.
.

जहानागंज : ससुराल आए नाराज युवक ने पेड़ की डाल से फांसी लगाकर की आत्महत्या

जहानागंज (आजमगढ़) : जहानागंज थाना क्षेत्र के अकबेलपुर मड़ैया गांव स्थित अपने ससुराल आए एक युवक ने गुरुवार की दोपहर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। उसका शव ससुर के घर से कुछ दूर स्थित बगीचा में पेड़ की डाल से रस्सी के सहारे लटका हुआ मिलने से सनसनी फैल गयी।
गाजीपुर जिले के सादात थाना क्षेत्र के बहरीपार गांव निवासी 25 वर्षीय सोनू राम पुत्र महेंद्र राम की ससुराल जहानागंज थाना क्षेत्र के अकबेलपुर मड़ैया गांव में स्थित है। वह अपनी पत्नी वंदना के साथ गोरखपुर रहकर मजदूरी करता था। उसकी पत्नी कुछ दिन पूर्व अपने मायके आयी हुई थी। वह अपनी पत्नी की विदाई कराने के लिए गुरुवार की सुबह ससुराल आया था। पत्नी कुछ दिन बाद ससुराल जाने की बात कही। वह साथ ले जाने की बात पर ही अड़ गया। उसके ससुर ने भी सोनू को समझाने का प्रयास किया। इसी बात को लेकर पत्नी से कहासुनी हो गयी। वह ससुराल से नाराज होकर गुरुवार को दिन में लगभग 11 बजे ससुराल से घर जाने के लिए निकला। घर न जाकर उसने अकबेलपुर मड़ैया गांव स्थित बगीचा में पहुंचा। वहां पर पेड़ की डाल में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने जब पेड़ से लटक रहे शव को देखा तो उन्होंने ससुराल वालों के साथ ही पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर उसके ससुराल के लोगों के साथ ही जहानागंज थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।  

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment