.

.

.

.
.

आजमगढ़ : यूपी बोर्ड : योगी सरकार की नक़ल पर सख्ती से लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ा

 
इंटर में आकांक्षा सिंह ने 92.80 फीसदी अंक पाकर प्रदेश में आठवां और जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया 

हाई स्कूल में स्नेहा यादव 93.50 फीसदी अंक पाकर जिले प्रथम स्थान पर रही

आजमगढ़ : यूपी बोर्ड की परीक्षा में तीसरी बार भी लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया। हाई स्कूल की स्नेहा यादव ने जिले में टाप किया। वहीं इंटर में आकांक्षा सिंह ने प्रदेश के टापटेन की सूची में स्थान बनाते हुए जिले में टाप किया। हाई स्कूल और इंटर की टाप टेन सूची में शामिल 32 छात्र-छात्राओं में 17 लड़कियां शामिल हैं। जबकि 15 लड़के शामिल हैं।  इस बार की परीक्षा में हाई स्कूल की टापटेन की सूची में आठ लड़कियों ने स्थान बनाया। टापटेन की सूची में स्नेहा यादव 93.50 फीसदी अंक पाकर प्रथम स्थान पर रही। आकांक्षा यादव 91.83 फीसदी अंक पाकर तीसरे, सरस्वती, यासिका सिंह ने 91.50 फीसदी अंक पर पांचवें, अंकिता यादव 91.17 फीसदी अंक पर सातवें, अंजलि सोनकर 91 फीसदी अंक पाकर आठवें, सुप्रिया मौर्या 90.83 फीसदी अंक पर वें ,ज्योति 90 .50 फीसदी अंक पाकर 10 वें स्थान पर रही ।  इंटर में आकांक्षा सिंह ने 92.80 फीसदी अंक पाकर प्रदेश की टापटेन की सूची में आठवें स्थान पर उपस्थिति दर्ज कराते हुए जिले की टाप टेन की सूची में पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि जिले की टाप टेन की सूची में अंकिता यादव 88 फीसदी अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रही। प्रियंका यादव 87 फीसदी अंक पाकर तीसरे, नेहा यादव 86.20 फीसदी पर पांचवां,रागिनी यादव 85.60 फीसदी अंक पर छठवें,अन्नू यादव 85.20 फीसदी अंक पर आठवें,प्रतीक्षा यादव ,रेनू यादव 85 फीसदी अंक पर नौवें और कौशिल्या त्रिपाठी 84.80 फीसदी अंक पाकर 10 वें स्थान पर रही।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment