पुलिस के आने से पूर्व ही ससुराल के लोग घर छोड़कर फरार हो गए
आजमगढ़ : महराजगंज थाना क्षेत्र के पिपरपाती गांव में रविवार को एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गयी। हत्या के बाद से ही ससुराल के लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। मायका पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। अतरौलिया थाना क्षेत्र के शेरवां गांव निवासी 26 वर्षीय नीलम यादव पुत्री बहादुर यादव की शादी वर्ष 2016 में पिपरपाती गांव निवासी राम बिचार यादव के साथ हुई थी। नीलम की रविवार को दिन में संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। पास पड़ोस के लोगों को जब घटना की जानकारी हुई तो उनसे ससुराल के लोगों ने बताया कि नीलम ने पारिवारिक कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इधर गांव के किसी व्यक्ति ने इस घटना की सूचना मायका पक्ष के साथ ही पुलिस को भी दे दिया। पुलिस के आने से पूर्व ही ससुराल के लोग घर छोड़कर फरार हो गए। सूचना पाकर दोपहर दो बजे सीओ सगड़ी शीतला प्रसाद, महराजगंज थाने की पुलिस के साथ ही मायका पक्ष के लोग भी मौके पर आ गए। घटना की छानबीन के बाद महराजगंज थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर ने नीलम की मौत प्रथम ²ष्टया गला दबाने से ही हुई है। मायका पक्ष की तहरीर पर उन्होंने दहेज हत्या के तहत ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृत विवाहिता के कुछ माह पूर्व एक पुत्र पैदा हुआ था, उसकी कुछ दिन बाद ही मौत हो गयी थी।
Blogger Comment
Facebook Comment