महिलाएं भी बाजारों में उपस्थित होकर रोड शो का हिस्सा बनीं, नौजवानों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की
निरहुआ ने युवाओं की मांग पर देशभक्ति गाने भी सुनाए
आजमगढ़ : सदर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ ने शनिवार को बिलरियागंज और महराजगंज क्षेत्र में रोड शो किया। रोड शो सुबह आठ बजे पहलवान मूर्ति से शुरू हुआ। निरहुआ को देखने के लिए लोगों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। भोजपुरी फिल्म स्टार को देखने के लिये महिलाये अपने अपने घरो की छतो पर निकल कर देखने लगी। वही रोड शो के काफिले को देखकर स्थानीय कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखे। मजदूर, किसान, महिलाएं बाजारों में उपस्थित होकर रोड शो का हिस्सा बनीं, वहीं नौजवानों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।रोड शो करतारपुर, कंधरापुर, मंदुरी, कप्तानगंज, नेवादा, महराजगंज, कटान बाजार सरदहा, परशुरामपुर, गोरिया बाजार, बिलरियागंज, भीमबर, करखिया मोड़, चांदपट्टी, रौनापार, नैनीजोर, बैदौली, लाटघाट, चोको, बालीपुर, अजमतगढ़, जीयनपुर, बागखालिस, अंजानशहीद, बनकट बाजारों में पहुंचा। बताया जा रहा है की उनका काफिला देर रात तक सदर अस्पताल, हर्रा की चुंगी होते हुए सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचेगा। रोड शो के दौरान निरहुआ ने कहा कि आजमगढ़ किसी की जागीर नहीं है। निरहुआ ने युवाओं की मांग पर देशभक्ति गाने भी सुनाए। नैनीजोर में जनसभा को संबोधित किया। रोड शो के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, अजय सिंह, अरविद जायसवाल, मनीष मिश्र, विवेक सिंह सोनू आदि शामिल थे।
आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
Blogger Comment
Facebook Comment