आजमगढ़: जिले की दो लोकसभा सीटों के लिए छठवें चरण में 12 मई को चुनाव होगा। इसी के साथ ही स्टार प्रचारकों का भी आगमन शुरू हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री और उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा भी सोमवार को जिले में रहे। पुलिस लाइन में हेलीकाप्टर से पहुंचने के बाद पत्र-प्रतिनिधियों से वार्ता में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की एक सुनामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में बह रही है।उन्होंने कहा कि आज चौथे चरण में भी लोग जिस जोश के साथ मतदान कर रहे हैं वह स्पष्ट रूप से बताता है कि उत्तर प्रदेश में अकेले ही भाजपा 74 प्लस सीट लाएगी। दावा किया कि आज 13 सीटों में भारतीय जनता पार्टी आगे है। आजमगढ़ सदर प्रतिष्ठा की सीट है के सवाल पर कहा कि यहां भी प्रतिष्ठा के साथ चुनाव लड़ा जाएगा और जीतेंगे भी। अमेठी सीट पर पार्टी के चुनावी माहौल पर कहा कि अमेठी ही नहीं रायबरेली सीट भी जीतेंगे। उनके साथ भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल भी थे। इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की।
Blogger Comment
Facebook Comment