.

.

.

.
.

आजमगढ़ :आक्रोशित भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने सपा नेता आजम खान का पुतला फूंका

आजमगढ़ : सपा नेता आजम खान द्वारा रामपुर सीट पर उनकी प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी जया प्रदा के खिलाफ दिए गए अभद्र बयान आक्रोशित भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने बुधवार को शहर के दीनदयाल चौराहे पर आजम खान का पुतला  फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा की अलका सिंह ने   कहा कि आजम खान द्वारा जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी देश की मातृशक्ति का अपमान है। सपा व बसपा के मुखिया इस बयान के बाद भी चुप्पी साधे हैं जिसका महिला मोर्चा व नारी शक्ति घोर निदा करती है। उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं से चुनाव लड़ने का अधिकार छीन लेना चाहिए। इस मौके पर कुसुमलता बौद्ध, बबिता जसरासरिया, विभा बरनवाल, किरण कुमार, पूनम मौर्या आदि मौजूद थीं।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment