.

.

.

.
.

आजमगढ़ : कभी कट्टर कोंग्रेसी रहे युवा नेता परितोष त्रिपाठी ने 03 साल बाद की घर वापसी

प्रियंका गांधी के घर वापसी अभियान के तहत पुनः कांग्रेस ज्वाइन कर अपनी  निष्ठा प्रदर्शित किया 

आजमगढ़ : पूर्व पत्रकार और पूर्व प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस और गोरखपुर मंडल के प्रभारी रहे जिले के युवा नेता परितोष त्रिपाठी ने पत्रकारिता छोड़ कांग्रेस से अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुवात की थी। विधानसभा चुनावों से पूर्व उन्होंने 16 अप्रैल 2016 को समाजवादी पार्टी की सदस्य्ता ग्रहण कर ली थी। लेकिन तमाम पूर्व कोंग्रेसियों की ही तरह पुराने कोंग्रेसी रहे परितोष ने प्रियंका गांधी के पूर्वी उत्तर प्रदेश में सक्रिय राजनीति में आने के बाद उनके द्वारा चलाए जा रहे घर वापसी के अभियान में 03 साल बाद घर वापसी का निर्णय किया और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व में एक बार फिर अपनी निष्ठा जताई। आज लखनऊ में परितोष त्रिपाठी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और प्रियंका गाँधी के सह सचिव सचिन नायक की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी की सदस्य्ता पुनः स्वीकार किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रियंका गांधी के नेतृत्व में आगे पार्टी के लिए काम करने के प्रति अपनी निष्ठा प्रदर्शित की।   

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment