.

.

.

.
.

आजमगढ़: 03 अप्रैल कीविजय संकल्प रैली की तैयारियों पर भाजपा महिला मोर्चा ने की मंत्रणा


आजमगढ़: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बैठक रोडवेज स्थित कार्यालय पर सम्पन्न कराया गया। जिसमे आगामी 3 अप्रैल को आयोजित विजय संकल्प रैली के बावत तैयारियों पर मंत्रणा किया गया। 
बैठक को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष संचिता बनर्जी ने कहा कि यह विजय संकल्प रैली मां शारदा मैरेज हाल कम्हेनपुर में आयोजित हैं। इसके जरिये पीएम मोदी अगेन के लिए हुंकार भरा जायेगा। जिसके बावत सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दे दी गयी है, यह विजय संकल्प ही आजमगढ़ की दोनों सीटों पर कमल खिलाने काम करेगा। उन्होंने सभी से अपील किया इसमे शामिल होकर इसे सफल बनावें और राष्ट्रहित में पीएम मोदी अगेन के संकल्प को जन जन तक पहुंचाने का काम करें।
जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहा कि जिस तरह से महिला मोर्चा कार्य कर रही है वह सराहनीय हैं महिलाएं सीधे घरों तक अपनी पकड़ बना रही है जो लगातार जनपद में भाजपा को मजबूती की तरफ अग्रसरित कर रही है। क्षेत्रीय महामंत्री अलका राय ने कहा कि विजय संकल्प रैली के तहत हमें पूरे जनपद में एक ऊर्जा का संचार कर सभी को जोश भरना है यही जोश पुनः मोदी जी को प्रधानमंत्री बनायेगा। भाजपा सरकार में सर्वाधिक उत्थान महिलाओं का ही हुआ है। संचालन डा पूनम सिंह ने किया।
इस अवसर पर किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष धनश्याम सिंह पटेल, नगर अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंजू श्रीवास्तव, सविता सोनकर, विभा बरनवाल, अल्का सिंह, बबिता, कुसुमलता बौद्ध, शकंुतला सिंह, सरोज सिंह अंजना सिंह, चंदा चैहान, माधुरी दुबे, नीतू शुक्ला, अर्चना बरनवाल, पूनम मौर्या, संध्या राय, रूपम गुप्ता, अंजना पांडेय, रेखा गोस्वामी सहित भारी संख्या मंे महिला मोर्चा की सदस्य मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment