.

.

.

.
.

जी0 डी0 ग्लोबल स्कूल में नन्हें-मुन्हें बच्चों ने "Show & Tell" प्रतियोगिता‘ में दिखाई प्रतिभा

आजमगढ़। करतालपुर बाईपास स्थित जी0 डी0 ग्लोबल स्कूल में नन्हें-मुन्हें बच्चों द्वारा ‘शो एंड टेल प्रतियोगिता‘ का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने तरह-तरह की आकृतियों को दिखाकर वहाँ उपस्थित लोगों को उसकी महत्ता के बारें में बताया। जैसे-ट्रैफिक लाईट के बारे में बच्चों ने यातायात के नियमो के प्रति लोगों को जागरुक किया। साथ ही साथ बच्चों ने पेड़-पौधों को सुरक्षित और जल को संरक्षित करने का संदेश दिया। इस प्रतियोगिता में सभी बच्चों ने अपने-अपने तरीके से बताया कि जल के बिना हम जीवित नहीं रह सकते है जल ही जीवन है। पेड़-पौधों से ही पर्यावरण सुरक्षित रहता है, हम साँस लेते है तो पेड़-पौधों के द्वारा ही इसलिए पेड़-पौधों को बचाना चाहिए। किताबों का हमारे जीवन में क्या महत्व है, फल खाने से क्या फायदे है। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पिंकी सिंह ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विधान तिवारी और प्रधानाध्यापिका श्रीमती सपना सिंह ने बच्चों की प्रसंशा की एवं उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर किंडरगार्टन की सभी शिक्षिकाएँ उपस्थित रही। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment