.

.

.

.
.

आजमगढ़: ब्राह्मण महासभा ने किया नव नियुक्त सहायक शासकीय अधिवक्ता का सम्मान

आजमगढ़। शासन द्वारा श्रीराम प्रकाश तिवारी को जनपद का सहायक शासकीय अधिवक्ता बनाये जाने से अखिल भारतीय वर्षीय ब्राह्मण महासभा में हर्ष व्याप्त है। सिविल लाईन स्थित डाक बंगले में महासभा के प्रदेश संरक्षक पंडित सुभाष चन्द्र तिवारी कुंंदन के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। प्रदेश सरकार के इस निर्णय की सराहना करते हुये श्री कुंदन ने बताया कि राम प्रकाश तिवारी शुरू से ही गरीब तबके को न्याय दिलाने के लिए सदैव कटिबद्ध थे। शासन ने इसका संज्ञान लेकर उन्हे जनपद में सहायक शासकीय मनोनीत कर सम्मान बढ़ाने का काम किया। युवा प्रकोष्ठ के मंडलीय अध्यक्ष सौरभ उपाध्याय व प्रदेश महासचिव शिवगोविन्द उपाध्याय ने कहाकि इस मनोनयन से ब्राह्मण समाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
स्वागत करने वालों में महासभा के जिलाध्यक्ष हरिकेश मिश्रा, माधव कृष्ण त्रिपाठी, जय जय राम प्रजापति एडवोकेट, संजय पांडेय, जितेन्द्र तिवारी, सतीश मिश्र आदि शामिल रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment