.

.

.

.
.

भाजपा महिला मोर्चा :कमल शहक्ति सम्मेलन में महिलाओं को उज्ज्वला योजना का लाभ दिया गया

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा चलाये जा रहे कमल शक्ति अभियान के क्रम में दीदारगंज स्थित कस्बा फतेहपुर में सम्मेलन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा संचिता बनर्जी ने किया। इस दौरान उज्जवला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन के साथ सैकड़ों महिलाओं को गैस, चूल्हा, रेगुलेटर, सिलेंडर दिया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहाकि केन्द्र व प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान व उन्हे स्वावलम्बी बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर महिलाओं को लाभान्वित कर रही है। महिलाओं के लिए चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं में मुखबिर योजना, 181, 1090, वुमन हेल्पलाइन नंबर, रानी लक्ष्मी बाई, उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, सुकन्या योजना के अंतर्गत 50000 का बॉन्ड तथा 21 साल पर दो लाख का अनुदान दिया जा रहा है। आगे उन्होने कहाकि कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि प्रदेश और केंद्र की योजनाआें को जन जन तक बताये।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डा संचिता बनर्जी ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य सबका साथ सबका विकास है। आजादी के बाद अगर महिलाओं के उत्थान के लिए किसी पार्टी ने सोचा है तो वह भाजपा है। जिस प्रकार भाजपा ने महिलाओं के लिए सम्मान, स्वास्थ्य, सुरक्षा के साथ स्वावलम्बी बनाने के लिए महिलाओं के अनेक योजनाएं संचालित की है। 2019 के लोकसभा चुनाव में महिलाएं राजनीति के लिए नहीं राष्ट्र नीति के लिए आगे आ रही है। जनता विपक्ष की वंशवाद को समझ चुकी है 2019 में पुनः कमल खिलाने का काम करेगी।
इस दौरान अमित सूर्यवंशी, डॉ पूनम सिंह, शालिनी अस्थाना, सत्यवती देवी, कविता यादव, रमेश चंद्र अस्थाना, डॉ सुधीर रंजन अस्थाना, ओम प्रकाश अस्थाना, मारकंडेय सिंह, बलराज सिंह, स्वतंत्र सिंह, प्रियंका निषाद, सना बानो, कमली, विद्यावती, गुड्डू सोनक, गुड़िया, सोनी, शीला अस्थाना, सौम्या, ओजस्वी, तेजस्वी, प्रियंका, प्रिया, अंशिका, पल्लवी, पूजा, प्रिया, लालती, कमला, बाला आदि मौजूद रहे। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment