.

.

.

.
.

आजमगढ़ : भाजपा नगर इकाई ने धूमधाम से मनाई संत रविदास व छत्रपति शिवजी की जयंती


आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त के नेतृत्व में मंगलवार को नगर कार्यालय पर संत शिरोमणि रविदास जी और छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
कार्यकर्ताओं ने संत शिरोमणि रविदास जी और छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर गोष्ठी का आयोजन किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी उन महान संतों में अग्रणी थे जिन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वह कहते थे मन जो काम करने के लिए अंतःकरण से तैयार हो वही काम करना उचित है। मन सही है तो कठौती के जल में ही गंगा स्नान का पुण्य हो सकता है। उनके इस प्रकार के व्यवहार के बाद ही यह कहावत प्रचलित हुई मन चंगा तो कठौती में गंगा। संत शिरोमणि रविदास जी वाणी भक्ति की सच्ची भावना, समाज के व्यापक हित की कामना तथा मानव प्रेम से ओत-प्रोत थी। उनके उपदेश समाज के कल्याण तथा उत्थान के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है।
आज ही के दिन छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती है। शिवराज महाराज ने मुगलों की गुलामी से भारत माता को आजाद कराने के लिए जीवन भर संघर्ष किया और भारतीय सभ्यता और संस्कृति की रक्षा किया।
नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी कर्म को प्रधान मानते थे । वे मानवता के पुजारी थे। उनके बताए गये मार्ग पर चलने से मानवता ,समाज और देश का विकास होगा।
विनय प्रकाश गुप्त ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने हिन्दू संस्कृति की रक्षा के लिए हिन्दू साम्राज्य की स्थापना की और मुगलों से गुरिल्ला युद्ध करते हुए मुगलों को नाकों चने चबवाए।
नगर अध्यक्ष ने बताया कि 24 फरवरी को गोरखपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की रैली होनी है। जिसमें आजमगढ़ से कार्यकर्ताओं को जान है जिसके लिए वाहनों की व्यवस्था की जा रही है। बुधवार को नगर कार्यालय पर 3 बजे रैली में जाने को लेकर तैयारी बैठक होगी।
उनके जीवन से हमें हमेशा प्रेरणा मिलती रहेगी।
इस अवसर पर मृगांक शेखर सिन्हा, धर्मेन्द्र सिंह, विवेक निषाद, विनीत सिंह रीशू, धर्मवीर चौहान, अवनीश चतुर्वेदी, रजनीश राय, हंशराज साहनी शशि प्रकाश मौर्य, मोनू विश्वकर्मा, दिप्तेस सिंह राकी, आलोक सिंह, मुन्सी निषाद, सन्तोष चौहान, विनोद कुमार चौधरी, रोशन श्रीवास्तव, योगेन्द्र यादव,

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment