.

.

.

.
.

सपा-बसपा गठबंधन सबसे बड़ा गठबंधन,लोकसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होगा-बलराम यादव

अतरौलिया : सपा-बसपा बूथ प्रमुखों की संयुक्त बैठक की गई 

 जो बूथ प्रमुख अपने बूथ को जिताएगा उसको सम्मानित किया जाएगा- डॉ संग्राम यादव, विधायक 

अतरौलिया : आजमगढ़ : नगर पंचायत अतरौलिया मे स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा-बसपा बूथ प्रमुखों की संयुक्त बैठक की गई जिसके मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव तथा विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर संग्राम यादव रहे। बैठक की अध्यक्षता सपा विधानसभा अध्यक्ष दामोदर प्रजापति तथा बसपा विधानसभा अध्यक्ष पाटन राम ने संयुक्त रूप से की। बैठक का संचालन सपा विधानसभा महासचिव प्रकाश यादव ने किया। इस मौके पर सपा राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव ने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन भारत का सबसे बड़ा गठबंधन है, आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा इसके लिए सभी बूथ अध्यक्षों तथा कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ को जिताना होगा जो बूथ प्रमुख अपने बूथ को जिताएगा उसको सम्मानित किया जाएगा।
विधायक डॉक्टर संग्राम यादव ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने जो संविधान बनाया था आज उस संविधान तथा नागरिकों को भाजपा के द्वारा खतरा है। प्रधानमंत्री की गलत नीतियों के कारण दुनिया मान रही है कि हमारा देश सही दिशा में नहीं चल रहा है। देश की आजादी में भाजपा के लोगों का कोई योगदान नहीं रहा है जिन लोगों ने देश की आजादी की लड़ाई में यातनाएं सही उनके सपनों को यह लोग चकनाचूर कर रहे हैं ,बहुत सी सरकारें आई गई लेकिन कभी इस तरह भारत के संविधान तथा लोकतंत्र को खतरा महसूस नहीं हुआ। पूर्व प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने कहा कि सपा बसपा गठबंधन से भाजपा को रात दिन बुरा सपना दिखाई दे रहा है उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में जुट जाने की अपील किया। इस मौके पर मुख्य रूप से हरिप्रसाद दुबे, डॉ नरेंद्रनाथ यादव, सुभाष राम, कमलेश राजभर, वीरेंद्र पांडे, देव नारायण मिश्रा, राजमणि गौतम, शीतला निषाद, चंद्रजीत यादव, राधेश्याम लीडर, संजय मिश्रा, देवलता भारती, अनवर हाशमी, ओमप्रकाश राजभर सहित आदि लोग। उपस्थित थे

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment