इस मैरेज हाल के निर्माण से अमीर-गरीब दोनों लाभान्वित होंगे -नरेन्द्र सिंह,अपर जिलाधिकारी
शाहगढ़: आजमगढ़ : नगर पालिका परिषद मुबारकपुर के पुराखिजिर मुहल्ले मे आधुनिक मैरेज हाल के निर्माण कार्य का शिलान्यास अपर जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह व पालिकाध्यक्ष करीमुन्निशा ने ईट जोडकर किया । तत्पश्चात उपस्थिति लोगो को सम्बोधित करते अपर जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह नै कहा कि पालिका का कार्य वास्तव में सराहनीय है। क्योंकि इस मैरेज हाल के निर्माण से अमीर गरीब दोनों लाभान्वित होगे।पालिका अध्यक्ष करीमुन्निशा ने कहाकि जनता ने जिस आशा व विश्वास के साथ हमे यह जिम्मेदारी सौपी है।वह पूरा करूगी। नगर के लोगो का काफी अरसे एक मैरेज हाल कि माग की जा रही थी। जिसे पूरा कर दिया है । अधिशासी अधिकारी राजपति अविचल ने कहा कि पालिका आप का है । इसे आदर्श पालिका बनाना हम सभी का दायित्व है । इस अवसर पर सभासद अरशद जमाल शाहिद जमाल ,वरूण मिश्रा ,नेजामी,अम्मार, ज्याउल्लाह अन्सारी, इम्तियाज राईनी के अलावा राकिब मसूद ,राजन बाबू ,रविन्द्र सिह,दीपक शर्मा आदि लोग शामिल रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment