.

.

.

.
.

आजमगढ़:अगर नहीं हुआ पिछड़ा वर्ग आरक्षण का वर्गीकरण तो भाजपा से अलग हो जायेंगे-ओम प्रकाश राजभर

दी चेतावनी ! 24 फरवरी को वह अलग होकर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेंगे

अगर भाजपा पिछड़ा अति पिछड़ा और सर्वाधिक पिछड़ा आरक्षण को लागू कर दे तो सपा-बसपा के इस गठबंधन से कांटे का मुकाबला हो सकता है- ओम प्रकाश राजभर- पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री

आजमगढ़: जिले में दौरे पर पहुंचे प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने गठबंधन से अलग होने की धमकी दी। राजभर ने कहा कि अगर 24 फरवरी तक भाजपा अति पिछड़ों और सर्वाधिक पिछड़ों के लिए आरक्षण वर्गीकरण पर कानून नहीं बनाती है तो वह भाजपा से अलग हो जाएंगे। 24 फरवरी को वह अलग होकर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेंगे।मीडिया से बातचीत में प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर सपा-बसपा के गठबंधन को मजबूत गठबंधन बताया। उन्होंने कहा कि पहले जहां सर्वे की रिपोर्ट चार पांच सीटें ही बताती थी वहीं अब सपा-बसपा और राष्ट्रीय लोकदल को मिलाकर 50 से 55 सीटों का अनुमान लग रहा है। निश्चित रूप से यह गठबंधन मजबूत है। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि गठबंधन को रोकने का एकमात्र ब्रह्मास्त्र यह है जिसे मैं पिछले डेढ़ वर्षों से भाजपा से कह रहा हूं कि प्रदेश के सभी जनपदों में 5 से 6 लाख पिछड़ा वर्ग की जातियां हैं। अगर भाजपा पिछड़ा, अति पिछड़ा और सर्वाधिक पिछड़ा आरक्षण को लागू कर दे तो सपा-बसपा के इस गठबंधन से कांटे का मुकाबला हो सकता है।
भाजपा को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि यदि हमारी मांगे नहीं मानी गई तो 24 फरवरी को वाराणसी में सम्मेलन कर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान करूंगा। कांग्रेस में प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत पहले कृषि प्रधान देश था और अब जाति प्रधान देश बन गया है। प्रियंका गांधी के आने से कांग्रेस की रफ्तार में बढ़ोतरी होगी लेकिन अभी  वह जीत से दूर ही रहेगी। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment