आजमगढ़। जनपद में राज्य आवासीय विश्वविद्यालय की मांग को लेकर युवा व प्रबुद्धजन 11वें दिन भी अनशन पर डटे रहे। विश्वविद्यालय की मांग को समर्थन देने के लिये विभिन्न संगठनों के लोग अनशन स्थल पर पँहुचे। अनिश्चित कालीन क्रमिक अनशन सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार पारस नाथ गोवर्द्धन ने कहा कि जनपद के जनप्रतिनिधियों की इक्षाशक्ति के अभाव में अब तक जिले में विश्वविद्यालय नहीं बन पाया। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष रणविजय चौहान ने कहा कि विश्वविद्यालय आजमगढ़ की सबसे महत्वपूर्ण मांग है। श्री दुर्गा जी पीजी कालेज के पूर्व प्राचार्य डॉ0 वेद प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि आज विश्वविद्यालय आजमगढ़ की सबसे बड़ी जरूरत है। इससे जनपद के नई पहचान उभरेगी। छात्र नेता दीपक कुमार लखराव ने कहा कि विश्वविद्यालय जैसे मुद्दे पर सभी राजनीतिक दलों को एकजुट होकर प्रयास करना चाहिए। अनशन पर डॉ.लल्लन राय,डा.प्रवेश सिंह डा.दुर्गेश श्रीवास्तव,हरिनाथ यादव, धीरेंद्र निराला, आदि उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment