.

.

.

.
.

प्रधानमंत्री मोदी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है- डा0 संचिता बनर्जी

महिला कल्याण विभाग एवं भाजपा महिला मोर्चा ने नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान कार्यक्रम आयोजित किया 

आजमगढ़: नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन महिला कल्याण विभाग एवं भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में महाराजगंज के परशुरामपुर, बिलरियागंज, कप्तानगंज बाजार में गुरूवार को किया गया। जिसमे केन्द्र व प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं के हित में संचालित योजनाओं के बारे सम्पूर्ण जानकारी दिया गया।  जिसकी अध्यक्षता करते हुए मोर्चा की जिलाध्यक्ष डा0 संचिता बनर्जी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार महिला हित और सुरक्षा के लिए व्यापक पैमाने पर योजनाएं चला रही है। प्रधानमंत्री महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है। सरकार की मंशा है कि महिलाएं समाज में सशक्त व आत्मनिर्भर हों सके। जिलाध्यक्ष श्रीमती बनर्जी ने आगे बताया कि सरकार ने अल्प संख्यक बेटियों के विवाह के लिए सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 50 हजार रूपये तक का अनुदान दे रही है। भू्रण हत्या की सूचना देने वालों को सरकार की तरफ से 10 हजार से लेकर 2 लाख तक का पुरस्कार दिया जायेगा। महिलाओं के उत्थान के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार की तरफ से तमाम योजनाएं चलायी की जा रही है। 181 प्रभारी ममता यादव, संध्या रागिनी मिश्रा ने संयुक्त रूप से बताया कि नारी सुरक्षा हेतु मुखबिर योजनान्तर्गत महिला हेल्प लाइन 181 जारी किया गया है। जिसमें पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू वैन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। मिस्ड काल नंबर पर महिलाएं सलाह भी ले सकती है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बबिता जसरासरिया, संतोष यादव, कुसुमलता बौद्ध, पूनम मौर्या, बिलरियागंज मंडल अध्यक्ष राबिया बानो, मंत्री अरविन्द्र गुप्ता, महाराजगंज मंडल अध्यक्ष रीना राजभर, कप्तानंगंज मंडल अध्यक्ष मीनू जायसवाल, प्रमिला गुप्ता सहित भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment