आजमगढ़ : कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को आम अादमी पार्टी ने बुलंदशहर की घटना के विरोध में प्रदर्शन किया और सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने एडीएम प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन दे कर प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। जिलाध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ता राजेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जब से सत्ता में आई है तब से उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ बहुत ज्यादा बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरेआम हत्याओं और बलात्कार की घटना की बाढ़ आ गई है। बड़े शर्म की बात है योगीराज में उत्तर प्रदेश की पुलिस खुद ही महफूज नहीं है। बुलंदशहर की घटना में कोतवाल रहे सुबोध सिंह की हत्या खुलेआम कर दी गयी। इन्हीं के संगठन के लोग उस घटना में नामजद है जिन्हें प्रदेश की सरकार बचा रही है। इस अवसर पर राजेश सिंह, इसरार अहमद, साकेत राय, शाहिद खान, उमेश यादव, रविन्द्र यादव, अखिलेश यादव, रामभुवन, पप्पू यादव, शिशिर कुमार अस्थाना सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment