आगामी दिनों में जरूरतमंदो को वस्त्र वितरण, रैन बसेरा निर्माण का कार्य होगा
आजमगढ़: राष्ट्रीय नारायणी सेना की मासिक बैठक रविवार को मुकेरीगंज स्थित जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विशाल दीक्षित की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमे सेना को मजबूती देने पर बल दिया गया। मासिक बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री दीक्षित ने कहा कि श्री रामजन्म भूमि को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने सहित सेना की प्रमुख पांच मांगे है। जिसको लेकर हम काफी समय से लामबंद है। मासिक बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर जोर देते हुए कहा कि आगामी दिनों में नारायणी सेना द्वारा वस्त्र वितरण, रैन बसेरा निर्माण कार्य की मुहिम तेज करनी है ताकि जरूरतमंदों को इसका लाभ मिल सकें। इसके अलावा आगामी दिनों में होने वाली मिशन मंगल पांडेय को लेकर पदयात्रा में पूरी ताकत झांकना है ताकि पदयात्रा को ऐतिहासिक बनाया जा सकें। जिला प्रवक्ता राज श्रीवास्तव ने कहाकि नारायणी सेना के कार्यकर्ता मात्र एक घंटा संगठन को समर्पित करें जिसके दम पर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्य रखा जाये साथ ही सामाजिक सरोकारों का लाभ जरूरतमंदों तक भी पहुंचाया जा सकें। इसके पूर्व सभी नवपदाधिकारियों का स्वागत माल्यार्पण से किया गया। जिससे सभी युवा जोश से लबरेज दिखे और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया गया। संचालन राज श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर जिला प्रभारी चन्दन सिंह, मीडिया प्रभारी कमल किशोर सिंह, अमित तिवारी, प्रदीप, बजरंगी विश्वकर्मा, रमेश गुप्ता, संजय विनीत, अभिषेक सिंह, अमित वर्मा, बाबूश्याम तिवारी, विनीत चतुर्वेदी सहित भारी संख्या में युवा मौजूद रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment