.

आजमगढ़ पूर्व विधायक शयाम नारायण यादव का निधन,शोक की लहर

आजमगढ़ : बसपा के पूर्व विधायक श्याम नरायन यादव का रविवार की सुबह मुंबई में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे दस दिनों से बीमार थे। पहले सहारा हॉस्पिटल लखनऊ में इलाज चल रहा था। यहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें मुंबई में भर्ती कराया गया था। वे सगड़ी तहसील क्षेत्र के लाटघाट घाघरा गांव निवासी थे। काफी दिनों से मुंबई में ही रहते थे तथा बड़े कारोबारियों में शामिल थे। वर्ष 2007 के चुनाव में बसपा ने गोपालपुर से इन्हें प्रत्याशी बनाया था और इन्होंने पूर्व मंत्री वसीम अहमद को टक्कर देते हुए विजय हासिल की थी। उनकी उम्र लगभग 57 वर्ष थी। उन्हें एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। उनके निधन की सूचना मिलते ही जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment