दिसंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित होगी पदयात्रा,नियुक्त हुए पदयात्रा प्रभारी
आजमगढ़:: भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती वर्ष उपलक्ष्य में 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक 150 किलोमीटर लम्बी पदयात्रा का कार्यक्रम किया जाएगा। भाजपा जिला कार्यालय पर पदयात्रा कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सदर विधानसभा की बैठक हुई। सदर विधानसभा के पदयात्रा प्रभारी पंकज सिंह कौशिक ने सदर विधानसभा के चारों मंडलों के पदयात्रा प्रभारियों की नियुक्ति किया ।नगर मंडल के पदयात्रा प्रभारी मृगांक शेखर सिन्हा,पल्हनी मंडल के पदयात्रा प्रभारी सुरेश शर्मा ,रानी की सराय मंडल के पदयात्रा प्रभारी सत्य प्रकाश पाण्डेय, हाफिजपुर मंडल के पदयात्रा प्रभारी भरत साहनी को बनाया गया। पदयात्रा कार्यक्रम के जिला प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा में 25-25 कार्यकर्ताओ की 6 टोलियां बनाकर एक दिन में 10 किलोमीटर की यात्रा तय किया जाएगा। कार्यकर्ताओं की टोलियां घर -घर जाकर केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में और सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को जानकारी देंगे। साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों व विचारों से लोगों को अवगत कराएंगे और जनसमस्याओं की जानकारी एकत्रित कर सरकार को बताने का कार्य करेंगे ताकि सरकार स्थानीय जनसमस्याओं का समाधान निकाल सके। इस अवसर पर सदर विधानसभा संयोजक दीप नारायण मिश्रा, सदर विधानसभा प्रभारी सुर्यमणी सिंह , जिला महामंत्री जगत नारायण गौड़, ऋषिकांत राय, नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्ता,रानी की सराय मंडल अध्यक्ष धनंजय राय, आशुतोष पाठक, सुरेन्द्र सिंह , विवेक निषाद, अवनीश चतुर्वेदी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment