आजमगढ़: समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह ने श्रीमती भानुमति सरोज पत्नी श्री नागेन्द्र सरोज निवासिनी ,वशीरपुर, बेलइसा जनपद आजमगढ़ को महिला सभा की प्रदेश कार्यकारिणी में सचिव के पद पर मनोनीत किया है।स0पा0जिलाध्यक्ष श्री हवलदार यादव ने कहा कि भानुमति सरोज समाजवादी पार्टी की सक्रिय नेत्री हैं। इनके नेतृत्व में महिलाओं का सम्मान बढ़ेगा तथा पार्टी मजबूत होगी। भानुमति जी को महिला सभा का प्रदेश सचिव बनाये जाने पर महिला सभा की जिलाध्यक्ष बबिता चौहान, प्रेमा यादव, गुड्डी देवी, आशा यादव, उषा चौहान, अनीता चौहान, ज्ञानमती चौहान आदि महिलाओं ने स्वागत किया।
Blogger Comment
Facebook Comment