.

आजमगढ़ के मालवीय कहे जाने वाले स्व0 पं0 कुबेर मिश्र के सम्मान में स्मृति सभा 13 अक्टूबर को

पंडित कुबेर मिश्र ने सगड़ी के पिछडे़ क्षेत्र में दशकों पूर्व शिक्षा की अलख जगाई -खड़ग बहादुर सिंह
बाबू कृष्ण मुरारी सिंह स्मृति न्यास द्वारा शनिवार 13 अक्टूबर को हीरापट्टी में आयोजित है स्मृति सभा
आजमगढ़: आजमगढ़ के मालवीय कहे जाने वाले स्व0 पंडित कुबेर मिश्र के निधन से मर्माहत बाबू कृष्ण मुरारी सिंह स्मृति न्यास द्वारा 13 अक्टूबर 2018 को नगर के हीरापट्टी स्थित दी पैराडाइज मैरिज हाल में शाम 5 बजे से श्रद्धाजंलि सभा व भजन संध्या का आयोजन किया गया हैं।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए स्मृति संध्या के आयोजक खड़ग बहादुर सिंह ने बताया कि पंडित मिश्र के निधन से पूरा जनपद स्तब्ध है इसलिए आजमगढ़ के मालवीय के सम्मान में स्मृति संध्या का आयोजन किया गया है। बाबू कृष्ण मुरारी सिंह स्मृति न्यास के प्रबंधक खड़ग बहादुर सिंह ने आगे बताया कि सगड़ी जैसे पिछडे़ क्षेत्र में दशकों पूर्व शिक्षा की अलख जगाने के लिए स्व पंडित कुबेर मिश्र ने मालवीय जी से प्रेरणा लेकर खुद मालटारी महाविद्यालय की स्थापना करायी। जिसका परिणाम रहा कि आज मालटारी महाविद्यालय से लाखों युवा शिक्षा ग्रहण कर देश में विभिन्न पदों को सुशोभित कर जनपद का नाम रोशन कर रहे है इसलिए इन्हें आजमगढ़ का मालवीय कहा जाता है। आयोजक श्री सिंह ने जनपदवासियों से अपील किया कि ऐसे युग पुरूष की स्मृति संध्या में पहुचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धाजंलि देकर कार्यक्रम को सफल बनावे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment