स्वच्छ भारत मिशन का एक हिस्सा यह भी है आजमगढ़ : साज फाउंडेशन के तत्वावधान में 'साज शिल्प हाट' बेस्ट आफ वेस्ट का आयोजन छह से आठ अक्टूबर को राहुल प्रेक्षागृह में किया गया है। इसमें महिला स्वरोजगार सशक्तीकरण एवं कबाड़ प्रबंधन को समर्पित साज शिल्प बाजार महिलाओं के विकास के लिए एक ठोस आधार एवं मंच प्रदान किया जाएगा। से यह कार्यक्रम शहर में पहली बार आयोजित किया जा रहा है। यह बातें संस्था की सचिव एवं आयोजक संतोष सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने बताया कि लगातार 21 वर्षों से महिलाओं के हाथ में हुनर की तलाश कर स्वरोजगार की ओर प्रोत्साहित कर रही हैं। अब तक 500 से अधिक महिलाओं को रचनात्मकता के माध्यम से सशक्त कर चुकी हैं जो अपना जीवन-यापन सम्मानपूर्वक कर रही हैं। साज शिल्प हाट के माध्यम से साज फाउंडेशन द्वारा स्थापित महिला समूहों को एक बाजार मिलेगा। इसमें अधिकतर कलाकृतियां कबाड़ के वस्तुओं के उपयोग किया जाता है। अनुपयोगी सामान को उपयोगी कलाकृतियों का रूप दिया जाता है। कार्यक्रम में लगभग 200 लड़कियों द्वारा दस मंच बनाया जाएगा। इसमें हाथों से बने उपयोगी वस्तुओं को लोगों के सामने रखा जाएगा। जब सामान बाजार में आएगी तब ही इसकी ब्रिक्री बढ़ेगी और लड़कियां उत्साहित होंगी। यह भी एक स्वच्छ भारत मिशन का एक हिस्सा है।
Blogger Comment
Facebook Comment