.

वॉरंटियों व वांछितों की धर पकड़, 23 गिरफ्तार,कट्टा,कारतूस व गांजा बरामद

आज़मगढ़ : जनपद भर में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाये जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में ताबड़तोड़ गिरफ्तारी की गयी। इस दौरान कुछ वांछितों के पास से असलहा व गांजा भी बरामद किया गया। बुधवार को थाना जहानागंज के उ0नि0 रामप्रकाश यादव द्वारा अपने दल के साथ वारण्टी ओमप्रकाश यादव पुत्र दशरथ यादव ग्राम मकरौडा बुजुर्ग थाना जहानागंज को गिरफ्तार कर चालान किया गया। वहीँ थाना.अतरौलिया के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के द्वारा अभियुक्त नसीम पुत्र अजीज, निवासी पीठापुर थाना.अहरौला को एक अदद कट्टा मय 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ सेलडहा पुल से गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आरोपी का चालान किया गया तथा अभियुक्त इबराम उर्फ इमराम पुत्र शेरअली निवासी.लमहनी थाना महराजगंज जनपद जौनपुर को 01 किलो 400 ग्राम गांजा के साथ भी गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर धारा 8/20 पंजीकृत कर चालान किया गया। न्यायालय के आदेश के क्रम में थाना मुबारकपुर थाना महराजगंज थाना बरदह द्वारा 5 नफर वारंटी गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया तथा थाना निजामाबाद थाना कोतवाली व थाना मेहनगर विभिन्न स्थानो से शान्ति भंग की सम्भावना रोकने हेतु 10 व्यक्तियों का चालान अन्तर्गत धारा 151/107/116 सीआरपीसी न्यायालय किया गया।
वहीँ कोतवाली जनपद आजमगढ़ उ0नि0 प्रभाकर शुक्ला मय हमराही ने दबिश दे कर मुकदमा अपराध संख्या 251/ 18 धारा 419/420/412 आईपीसी मे वांछित अभियुक्त/ अभियुक्ता गण (1) शंकर गिरी (2) ज्योति गिरी (3) लक्ष्मी गिरी (4) देवी उर्फ देवल को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया , इसी क्रम में दौरान चेकिग चौकी प्रभारी ब्रह्मस्थान उ0नि0 पंकज सिंह यादव द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति को चेक किया गया तो उसके पास नाजायज़ गाजा 3 किलो 100 ग्राम बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी का नाम तालिब पुत्र वाज़िद सा0 बदरका थाना कोतवाली आजमगढ़ है। उसके खिलाफ मु0अ0सं0 292/18 धारा 8/20 NDPS Act. पंजीकृत कर न्यायालय रवाना किया गया। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment