.

बैकयार्ड पोल्ट्री कार्यक्रम के तहत 200 लाभार्थियों को चूजे,आहार आदि के लिए धन वितरित हुआ

आजमगढ़ 12 अक्टूबर 2018-- डा0 वी0के0सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, आजमगढ़ ने बताया कि जनपद में प्रतिवर्ष काफी अण्डे तथा चूजे बाहर से आयातित होते हैं जिसके कारण जनपद से भारी राजस्व बाहर चला जाता है। ऐसी स्थिति में जनपद के राजस्व की बचत एवं कुक्कुट विकास कार्यक्रमों को स्वावलम्बी बनाये जाने हेतु बैकयार्ड पोल्ट्री कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसमें अनुसूचित जाति के निर्बल लाभार्थियों का चयन कर लाभान्वित किये जाने हेतु राष्ट्रीय आजीविका मिशन अन्तर्गत गठित समूह के 200 लाभार्थियों को 50 एक दिवसीय चूजा (डूअल परपज), 01 बोरी आहार, दवाएं तथा छप्पर की व्यवस्था हेतु रू0 425-00 पशु चिकित्सालय-सदर पर वितरित कर लाभान्वित किया गया। इस योजना से लाभार्थी को स्वःरोजगार उपलब्ध होगा।    
इस अवसर पर उपायुक्त राष्ट्रीय आजीविका मिशन वी0के0मोहन, गुलाब चन्द सरोज जिला मिशन प्रबन्धक, असीम कुमार मल्ल ब्लाक मिशन प्रबन्धक, डा0 एम0 प्रसाद उप मुख्य पषु चिकित्सा अधिकारी, मो0 मिनहाद आलम ब्लाक एंकर परसन, डा0 सुरेश चन्द, डा0 दिलीप कुमार एवं सुबाष चन्द सहायक विकास अधिकारी आई.एस.बी. हरैया के साथ-साथ श्रीमती राजपति, उषा देवी, रेखा, कुसुम, दुर्गावती आदि उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि बी0के0मोहन ने बताया कि इस योजना से लाभार्थियों को रोजगार उपलब्ध होने के साथ ही उनका आर्थिक विकास भी होगा। डा0 बी0के0सिंह ने लाभार्थियों को एक दिवसीय चूजे पालने की विधि, पालन पोषण एवं बीमारियों के रोकथाम के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए सलाह दिया कि थोड़ा सा परिश्रम कर अधिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment