.

.

.

.
.

सीएम योगी के बयान से गन्ना किसानों के दिल पर चोट पहुॅची है -हवलदार यादव,जिलाध्यक्ष,सपा

आजमगढ़ : समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी की आलोचना करते हुए उन्हें संवेदनहीन करार दिया है। मीडिया से  उन्होंने कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी का यह बयान दुर्भाग्यपूर्ण है कि किसान गन्ना बोना छोड़ दें। गन्ना से शुगर रोग होता है। इस बयान पर किसानों के दिल पर बड़ी चोट पहुॅची। आज गन्ना किसानों का 15 हजार करोड़ रूपया मिलों पर बकाया है। किसान धान रोपाई के लिए भी कर्ज लिया है। लेकिन मुख्यमंत्री जी बिल्कुल संवेदनशून्य हो गये हैं।
भाजपा की सरकारों में बैठे लोग अपनी अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहे हैं क्योंकि पूॅजीपतियों की मद्द लेने वाले लोग उनके विरूद्ध कोई फैसला नहीं ले सकते। केन्द्र में विधिन्याय मन्त्री (कानून मन्त्री) रविशंकर जी ने यह बयान देकर कि पेट्रोलियम व गैस पदार्थों में वृद्धि को सरकार नहीं कम करती है। इससे साफ स्पष्ट है कि जनता को धोखा दे रहे हैं। चुनावों के दौरान मॅहगाई कम करने व कण्ट्रोल करने की बात करते थे। भाजपा के खाने के दॉत और दिखाने के दॉत और हैं।
भाजपा ने भ्रष्टाचार की सीमा पार कर दी जब शिक्षकों की भर्ती में जिन लोगों ने फार्म नहीं भरा था उनको नियुक्ति पत्र मिल गया जो लोग परिक्षाएं दिये थे उनकी उत्तर पुस्तिका में गोलमाल कर जिसको 120 नम्बर मिला था उसे 20 कर दिया गया। जो 28 नम्बर पाये थे उनको 98 नम्बर देकर पास कर दिया गया। जब इस बात का खुलासा हुआ तो इस भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए सरकार के इशारे पर कापियॉ जला दी गयी। देश-प्रदेश में आर्थिक अराजकता का माहौल है। कानून की धज्जियॉ उड़ाई जा रही है। कानून व्यवस्था बद से बदतर हो गयी है। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment