आजमगढ़: मातृ संस्था दी आर्य विद्या सभा आजमगढ़ द्वारा संचालित डीएवी इंटर कालेज की प्रबंध कार्यकारिणी समिति के 15 सदस्यों का चुनाव पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को अतलस टैंक स्थित प्रतिभा निकेतन इंटर कालेज में चुनाव अधिकारी संजय कुमार उपाध्याय एडवोकेट की देखदेख में सम्पन्न हुआ। जिसमे अशोक कुमार अग्रवाल, रविनारायण राय, डा पुष्करनाथ मिश्रा, एड अशोक कुमार श्रीवास्तव नरेन्द्र लाल, राम उदार राय, डा आमोद कुमार ब्रह्मचारी, उमेश चन्द्र श्रीवास्तव, इन्द्रासन राय, राय अनुप कुमार श्रीवास्तव, डा श्रीनाथ सहाय, नवीन चन्द्र अस्थाना, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार श्रीवास्तव, हरिनाथ पांडेय ने नामांकन किया। चुनाव अधिकारी श्री उपाध्याय ने बताया कि कुल 15 कार्यकारिणी के सदस्यों के नामांकन पत्रों की जांचोपरांत सही व वैध पाये गये। उक्त सभी निर्विरोध निर्वाचित सदस्य चुने गये। इसके बाद सभा के पिछली वर्ष की कार्यवाही को संस्था मंत्री नरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने पढ़कर सभा को अवगत कराया। तद्पश्चात अध्यक्ष कैलाश नाथ श्रीवास्तव द्वारा इसकी पुष्टि की गयी। कार्यक्रम का संचालन संस्था उपाध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल ने किया। अंत में आगुतकों के प्रति अध्यक्ष कैलाश नाथ श्रीवास्तव ने आभार जताया। अधिवेशन का समापन शांति पाठ से हुआ। मंत्री नरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 30 सितम्बर 2018 को प्रतिभा निकेतन इंटर कालेज में इन्हीं चुने गये सदस्यों में से पदाधिकारियों का चुनाव कराया जायेगा।
Blogger Comment
Facebook Comment