.

.

.

.
.

आद्या प्रसाद सिंह चुने गए सेंट्रल बार के अध्यक्ष

आजमगढ़। सेंट्रल बार आजमगढ़ का वार्षिक चुनाव गुरूवार को कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ। आद्या प्रसाद सिंह बार के अध्यक्ष चुने गए।
मतदान पूर्वाह्न 11 बजे से अपराहन 3 बजे तक चला। कुल 64 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। एल्डर कमेटी के चेयरमैन विजय प्रताप सिंह की देखरेख में मतगणना कराई गयी। अध्यक्ष पद पर आद्या प्रसाद सिंह 44 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जय प्रकाश राय को 24 मतों से पराजित किये। जबकि दिनेश चंद्र श्रीवास्तव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अजीत सिंह को 14 वोटों से पराजित किया। दिनेश चंद्र श्रीवास्तव को 39 तथा अजीत सिंह को 25 वोट मिले।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रबी उल हसन अब्बासी, उपाध्यक्ष पद पर त्रिभुवन नाथ तिवारी व हरी नाथ पांडे, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सोहनराम यादव, कोषाध्यक्ष पद पर रविंद्र कुमार, उप मंत्री प्रशासन पद पर जय प्रकाश यादव, उपमंत्री पुस्तकालय पद पर जनार्दन राय, उपमंत्री प्रकाशन पद पर सूरज कुमार सिंह चुने गए। वरिष्ठ कार्यसमिति के लिए शेषमणि तिवारी, एजाज आलम, त्रिभुवनपति तिवारी, केके माथुर एवं वरिष्ठ कार्यकारी पद पर विंध्येश कुमार यादव पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जा चुके हैं। चुनाव संपन्न होने के बाद एल्डर कमेटी के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह व सदस्य मिर्जा एजाज अहमद बेग, सूर्यनाथ सिंह, राजाराम यादव व इंद्रासन सिंह ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों को बधाई दी।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment