.

.

.

.
.

डीजल की बढ़ती कीमत के चलते निजी विद्यालय बढ़ाएंगे स्कूल परिवहन किराया

आजमगढ़ : बुधवार को प्राइवेट पब्लिक मैनेजमेन्ट वेलफेयर स्कूल सोसाइटी आजमगढ़ तथा जनपद के समस्त सी.बी.एस.ई. एवं आई.सी.एस.ई. बोर्ड के स्कूल प्रमुखों की एक महत्वपूर्ण बैठक श्री बजरंग त्रिपाठी की अध्यक्षता में चिल्ड्रेन काॅलेज में आयोजित हुई। बैठक में हुए निर्णयों के विषय में गौरव अग्रवाल ने बताया की सर्वसहमति से यह तय किया गया है कि डीजल की बढ़ती हुई कीमतें जो कि लगभग 20 से 22 प्रतिशत बढ़ी हुई हैं को देखते हुए अभिभावकों पर ज्यादा आर्थिक बोझ ना देते हुए केवल मात्र 15 प्रतिशत की वृद्धि अक्टूबर माह 2018 के स्कूल परिवहन के किराये में सुनिश्चित की गई है,जिससे सी.बी.एस.ई. और आई.सी.एस.ई. बोर्ड की विद्यालयों की वाहनों के किराये में यथोचित वृद्धि की जा सके। इसकी सूचना छात्रों के माध्यम से अभिभावको को इसी माह में दे दी जायेगी।
दूसरा निर्णय यह रहा की प्राइवेट पब्लिक मैनेजमेन्ट वेलफेयर स्कूल सोसाइटी आजमगढ़ का वार्षिक सम्मेलन 07 अक्टूबर, 2018, दिन-रविवार को पूर्वाह्न-11 बजे स्थान- जी.डी.ग्लोबल स्कूल, करतालपुर, आजमगढ़ में होना सुनिश्चित किया गया। इसमें जनपद के सभी सी.बी.एस.ई. और आई.सी.एस.ई. बोर्ड के सभी स्कूल प्रतिभागी होगें।
बैठक में यह भी तय किया गया है कि बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए दो दिवसीय कार्यक्रम जिसमें तरह-तरह की प्रतियोगिताएँ सम्मिलित है जिसमें सी.बी.एस.ई. और आई.सी.एस.ई. बोर्ड के समस्त छात्र-छात्राएँ प्रतिभागी होगें जिसका स्थान व समय होने वाले वार्षिक सम्मेलन में निश्चित किया जाएगा।
सभा के अंत में डाॅ एजाज अहमद ने सभा को सम्बोधित किया और साथ ही अशोक श्रीवास्तव ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में मुख्य रुप से निम्नलिखित लोगों ने इन तथ्यों पर चर्चा की जिसमें राजेन्द्र प्रसाद यादव, नितिन गौड़, प्रशांत चन्द्रा, माज अहमद, संजय पाठक, नोमान अहमद के साथ अन्य कई लोगों ने अपनी सहमती प्रदान की।


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment