.

भाजपा:मीडिया पैनेलिस्ट अमित व महिला आयोग सदस्य संगीता का हुआ जोरदार स्वागत

आजमगढ़:: भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त मीडिया पैनलिस्ट अमित तिवारी ,और उत्तरप्रदेश महिला आयोग की नवनियुक्त सदस्य संगीता तिवारी का पद भार ग्रहण करने के बाद आजमगढ़ प्रथम आगमन पर अतरौलिया ,बूढनपुर व कप्तान गंज मो कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जनपद के सिविल लाइंस स्थिति पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट अमित तिवारी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय के दिखाए मार्ग पर चलते हुए अन्त्योदय के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सबका साथ सबका विकास के मंत्र को लेकर देश को विकास के पथ पर तीव्र गति ले जाने का कार्य कर रहे है।2019 मे होने वाले चुनाव में हम विकास के मुद्दे को लेकर जनता के बीच में जाएंगे और जीत का नया किर्तिमान जनता के सहयोग से बनाएंगे।विपक्ष विकास के मुद्दे पर कहीं भी हमारा सामना नहीं कर पा रहा है और बिना मुद्दे के विपक्ष देश को भ्रमित करने का कार्य कर रहा।मुझे जो जिम्मेदारी प्रदेश नेतृत्व ने दिया है मै उसे पूरी इमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से पूरा करने का प्रयास करुंगा । उ.प्र.महिला आयोग की सदस्य संगीता तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलाई है जिससे महिलाओं का समाज में सम्मान बढा है मै महिलाओं की समस्याओं को सरकार तक पहुंचा कर उनकी समस्याओं को हल कराने का प्रयास करुँगी।मुझे जो जिम्मेदारी शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्रदान की गई हैं उसपर खरा उतने का प्रयास करुँगी। इस अवसर पर विपुल सिंह, बृजेश यादव ,मंडल अध्यक्ष आनन्द तिवारी, पप्पू पान्डेय, ब्रम्हदेव सिंह, महेंद्र सिंह, अजय सिंह, आशुतोष चौबे, उपेंद्र मिश्र चन्द्रजीत तिवारी, विद्याधर श्रीवास्तव और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment