.

.

.

.
.

सफेद दाग जागरूकता अभियान के तहत गोष्ठी का हुआ आयोजन

आजमगढ़। सफेद दाग के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से सफेद दाग जागरूकता अभियान पर एक गोष्ठी का आयोजन शनिवार को अग्रसेन महिला महाविद्यालय में किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य चिकित्साधिकारी रविन्द्र कुमार, विधायक आलम बदी, प्लास्टिक सर्जन सुभाष सिंह, चर्मरोग विशेषज्ञ पारिजात बर्नवाल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद कार्यक्रम संयोजक गोविन्द दुबे ने अतिथिगण का माला पहनाकर स्वागत किया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता सुभाष सिंह ने कहा कि सफेद दाग से ग्रसित लोग कुष्ठ रोग से ग्रसित नहीं है बल्कि हमारा समाज ही कुष्ठ रोग से ग्रसित है। किसी भी स्थान पर जहां मैलनोसाइट की कमी है, वहां सफेद दाग होता हैं। पल्स पोलियो अभियान की भांति ही इसके प्रचार-प्रसार किया जाय। जन-जन तक समाज को जागरूक किया जाये। स्वास्थ्य योजनाओं, आशाओं, ग्राम प्रधान आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
चर्म रोग विशेषज्ञ डा परिजात बर्नवाल ने कहा कि छुआछूत जैसी भ्रांतियों को दूर करें, यह अनुवांशिक नहीं है न ही लाइलाज है। समाज में उपस्थित भ्रांतियों को दूर करना हम सभी की जिम्मेदारी है। बड़े कलाकार जैसे माइकल जैक्शन भी इस रोग से पीड़ित थे परंतु समाज में उच्च स्थान प्राप्त किये। चर्मरोग ग्रसित व्यक्तियों के अंदर कोई कमी नहीं होती है। अन्य वक्ताओं में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार उपाध्याय, डा मनीष मिश्रा, आईएमए अध्यक्ष डा स्वास्ति सिंह, राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता तिवारी, हवलदार यादव, मनीषा मिश्रा, विदुषी अस्थाना शामिल रहे।
अंत में आंगुतकों के प्रति आभार जताते हुए कार्यक्रम संयोजक गोविन्द दुबे ने सफेद दाग को लेकर समाज में फैली भ्रंतियों को दूर करने के लिए लोगों को संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर युधिष्ठिर दुबे, राकेश मौर्य, सुदेश अग्रवाल, अजय राय, डिम्पू सिंह, जयहिन्द, आलोक राय, चन्दन सिंह, गांधी गिरी टीम विवेक पांडेय, महिला मंडल, नारी शक्ति संस्थान, अभया महिला सेवा संस्थान, भारत रक्षा दल, जागो युवा सेवा संस्थान विनीत सिंह रीशू, इनरव्हील क्लब, आयाम साहित्यिक समूह, प्रयास सामाजिक संगठन सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। 


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment