.

.

.

.
.

बिलरियागंज:: तेज रफ्तार पिकप ने दो को रौंदा,दोनों की मौत

आजमगढ़। बिलरियागंज कस्बे में गुरुवार की रात व्यवसाय बंद कर पैदल अपने घर लौट रहे दो व्यवसाइयों को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने रौंद डाला। गंभीर रूप से घायल दोनों व्यवसाईयों को अस्पताल ले जाया गया, जहां ईलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। हादसे में हुई दोनों व्यवसाइयों की मौत से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के भगतपुर ग्राम निवासी 50 वर्षीय गुलाब पुत्र निब्बर प्रजापति परिवार की आजीविका चलाने के लिए बिलरियागंज कस्बे में पान की दुकान करते थे। वहीं इसी गांव के रहने वाले 35 वर्षीय महेश पुत्र सुभाष कस्बे में सब्जी का व्यवसाय करते थे। दोनों गुरुवार की रात करीब नौ बजे अपना कारोबार समेटकर पैदल घर लौट रहे थे। बिलरियागंज कस्बे से कुछ ही दूरी पर महाराजगंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल दोनों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
चिकित्सक ने उनकी हालत गंभीर देख हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घायल महेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे महेश ने दम तोड़ दिया। मृतक के दो पुत्र एक पुत्री बताए गए हैं। वहीं इस दुर्घटना में घायल गुलाब को जिला अस्पताल से रेफर कर दिए जाने पर शहर के लछिरामपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचाराधीन गुलाब प्रजापति ने शुक्रवार की भोर में दम तोड़ दिया। मृतक गुलाब के तीन पुत्र व चार पुत्री बताए गए हैं।  

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment