आजमगढ़ 24 जुलाई 2018-- जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी के मार्ग निर्देशन में स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा तमसा महा सफाई अभियान तृतीय चरण के अन्तर्गत बावनवां दिन पंचपेड़वा घाट पर लगाये गये पौधों को पानी दिया गया तथा लटके हुए पौधें को डंडे का सहारा देकर रस्सियों से बांधा गया। इस अवसर पर सेन्ट जेवीयर्स स्कूल, एलवल के कक्षा 8 की छात्रा सलोनी उपाध्याय के जन्मदिन के अवसर पर स्वयं सेवी संस्थाओं तथा सेन्ट जेवीयर्स स्कूल एलवल के प्रिन्सिपल नीलेश श्रीवास्तव ने खुद पौधरोपण किया तथा सलोनी उपाध्याय से उसके जन्मदिन पर पौधे लगवाये। सलोनी उपाध्याय के जन्मदिन के अवसर पर भावनात्मक पहलु यह रहा कि सलोनी उपाध्याय ने अपने जन्मदिन के अवसर पर तमसा तट के पंचपेड़वा घाट पर पौधा लगाना चाहती थी तथा उसने अपने अभिभावक से कहा कि यदि मै पौधा नही लगाऊंगी तो स्कूल नही जाऊंगी, लेकिन किसी कारणवश ऐसा नही हो पाया, इसपर स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा सेन्ट जेवीयर्स स्कूल एलवल जाकर इस घटना से प्रिन्सिपल को अवगत कराया गया तब वहां के प्रिन्सिपल नीलेश श्रीवास्तव उस छात्रा के साथ तमसा तट पर आये तथा उसके द्वारा पौधरोपण कराया गया। उक्त घटना से प्रेरणा लेनी चाहिए कि बच्चे भी पौधरोपण के प्रति जागरूक हों तथा अभिभावक भी अपने बच्चों के बातों का पूरी तरह समर्थन करें, यदि वह सही कह रहा है तो। स्वंय सेवी संस्थाओं ने नगरवासियों से अपील किया है कि सभी लोग अपने परिवार के साथ आएं और अपना जन्मदिन तमसा के तट पर पौधारोपण कर मनाये। इस अवसर पर तमसा महा सफाई अभियान के तृतीय चरण में पूर्वांचल विकास आन्दोलन के संयोजक प्रवीण सिंह, राष्ट्रीय कला संस्थान के अरविन्द चित्रांश, शैलेश कुमार, जेपी सिंह, शिवानी प्रिंटर्स के नित्यानन्द मिश्रा, अरविन्द विश्वकर्मा, वरिष्ठ पत्रकार सुभाष सिंह, यूनियन बैंक से विष्णु गुप्ता, एमआर एसोसिएशन के सेक्रेटरी देवनाथ सिंह तथा सफाई संघ के सीपी यादव, गुलाब चैरसिया आदि बहुत लोग तमसा के इस पौधारोपण अभियान में उपस्थित रहे। कल दिनांक 25 जुलाई 2018 को तिरपनवां दिन भोला घाट पर पौधे लगाने का कार्य प्रातः 6.00 बजे से किया जायेगा।
Blogger Comment
Facebook Comment