लगभग 12 किलो 500 ग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन पकड़ी गई लालगंज/आजमगढ़। नगर पंचायत कटघर लालगंज में ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव लिपिक, अनूप कुमार श्रीवास्तव व चंद्रमणि यादव सफाई नायक के संयुक्त नेतृत्व में प्लास्टिक प्रतिबंध में छापेमारी की कार्रवाई की गई। जिसमें नगर पंचायत कार्यालय से इंटर कॉलेज भीरा मार्ग होते हुए मुख्य बाजार के पश्चिमी तरफ तहसील तक छापेमारी की गई। इसमें कुल 38 लोग प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करते हुए पाए गए। उनको निर्देश दिया गया कि आज के बाद पकड़े जाने पर दंडात्मक कार्यवाही व जुमार्ना वसूल किया जाएगा। कुल मिलाकर लगभग 12 किलो 500 ग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन पकड़ी गई।
Blogger Comment
Facebook Comment