.

पुलिस ने पिता के हत्यारोपी पुत्र को भी किया गिरफ्तार,बहू पहले ही थी गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज थाने के शांतिपुर ग्राम सभा के पथरपुरवा गांव में बीते शनिवार की रात में सुसर.बहू के बीच विवाद के दौरान मारपीट में घायल 70 वर्षीय वृद्ध की मौत पर अनिच्छित हत्या के आरोप में नामजद बेटे को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे जिला अस्पताल से निकलते ही गेट पर पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया। बिलरियागंज थाने के शांतिपुर ग्राम सभा के पथरपुरवा गांव निवासी 70 वर्षीय जगपत राम पुत्र स्व.अर्जुन राम शनिवार की रात लगभग आठ बजे घर के बाहर गांव के ही एक व्यक्ति से बात.चीत कर रहा था। इस बीच किसी बात को लेकर उसका अपनी छोटी बहू से विवाद हो गया था। तब तक उसका पति रामजतन अपने पिता से उलझ गया। दोनों के बीच मारपीट में जगपत के साथ उसका पुत्र भी घायल हो गया था। आरोप है की गंभीर रूप से घायल पिता को बेटा और बहू ने घर में बंद कर दिया था। सुबह तक उसकी घर के अंदर ही मौत हो गई थी। वहीँ बहू ने घायल रामजतन को इलाज के लिए बिलरियागंज सीएचसी में भर्ती कराया था,जहां डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। मृत जगपत की पत्नी सुशीला की तहरीर पर पुलिस ने बहू और बेटे रामजतन के खिलाफ अनिच्छित हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। घटना के दिन ही आरोपी बहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इस बीच गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर बिलरियागंज थाने की पुलिस ने अरोपी पुत्र रामजतन को भी जिला अस्पताल के गेट से गिरफ्तार कर लिया। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment